ग्वालियर में महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपित ने की दरिंदगी की हद पार

 ग्वालियर ।  माधवगंज इलाके में जिस महिला की दुष्कर्म कर हत्या की गई थी, उसका आरोपित तो पकड़ गया है। इसके बाद दिल दहला देने वाली दरिंदगी की घटना सामने आई है। आरोपित ने दुष्कर्म करने के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी थी। यह खुलासा उसने पूछताछ में किया है। यह सुनकर पुलिस अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए।

निर्वस्त्र मिला था महिला का शव

तीन दिन पहले माधवगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंग्रे कालोनी के पास स्थित नाले के किनारे झाड़ियों में एक महिला का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला था। महिला की पहचान मालती पत्नी देवेंद्र मुठेले के रूप में हुई। पुलिस को शुरू से ही हत्या और दुष्कर्म की आशंका थी। शव के पास ही मृतका की कपड़े पड़े हुए थे। पुलिस ने इस मामले में हत्या की एफआइआर दर्ज की और आरोपित की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे से पड़ताल करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपित का नाम विकास प्रजापति है, महिला के पड़ोस में ही रहता है। आरोपित ई रिक्शा चलाता है। जब से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उसने महिला के साथ ज्यादती की थी। इसके बाद उसे प्राइवेट पार्ट में लकड़ी भी ठूंस दी। महिला को जमीन पर पटका और पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। जैसे ही पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात की कहानी सुनी तो पुलिस अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए। दिल दहला देने वाली इस हैवानियत को अंजाम देने वाला आरोपित साइको है, पहले भी छेड़छाड़ जैसी घटनाएं कर चुका है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *