PBKS vs MI: मोहाली में रोहित शर्मा खेलेंगे अपना ऐतिहासिक T20 मैच….

आईपीएल (IPL 2023) के 46वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) बुधवार को मोहाली में मुंबई इंडियंस (MI) की मेजबानी करेगा। पंजाब किंग्स ने इस सीजन में सरप्राइज किया है। उसने अब तक 9 में से 5 मैच जीते हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में रन चेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स पर बड़ी जीत दर्ज की है। इससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है।

मुंबई इंडियंस को उसके घर में पटखनी देने के बाद इस सीजन में दूसरी बार पंजाब किंग्स भिड़ेगी। अब मुंबई इंडियंस पिछली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी। वहीं, बुधवार को रोहित शर्मा के लिए पंजाब का मुकाबला ऐतिहासिक है। वह मुंबई के लिए अपना 200वां टी20 मैच खेलेंगे। ऐसे में रोहित एंड कंपनी की कोशिश होगी कि वह मोहली में पंजाब को पटखनी दें।

टी20 में अक्सर हाई स्कोरी मैच देखने को मिला है। पहली पारी का औसत स्कोर 196 है। पिछले मैच में दोनों पारियों में 458 रन बने थे, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने कुल 257 रन बनाए थे, आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे हाई स्कोर रहा। तेज गेंदबाजों का यहां बोलबाला रहता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 में से 3 मैच जीते हैं। हालांकि, टॉस जीतने के बाद लक्ष्य का पीछा करना टीमों की पहली पंसद होती है।

मौसम का हाल

पंजाब और मुंबई के मैच में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान पर बादल छाए रहेंगे। तापमान 26° से 19° सेल्सियस तक रहने की आशंका है। 18 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। हवा 5 किलोमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से चलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *