फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए यह दिग्गज अभिनेता बना था आलिया का गुरु….

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से कदम रखा था। अभिनेत्री के कम समय में ही अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्रा में खास जगह बना ली है। इसके बाद आलिया कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनमें से एक है साल 2016 में आई शाहिद कपूर, करीना कपूर स्टारर फिल्म 'उड़ता पंजाब'। इस फिल्म में उन्होंने झारखंड की एक प्रवासी लड़की 'कुमारी पिंकी' की भूमिका निभाई थी।

एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि इस किरदार के लिए उन्हें पंकज त्रिपाठी ने ही ट्रेनिंग दी थी। जी हां, अभिनेता ने आलिया को झारखंड की बोली और उससे संबंधित कई चीजें सिखाई। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने सेल-फोन छोड़ दिया। कभी होटल के कमरे से बाहर कदम नहीं रखा।

आलिया ने खुलासा किया था कि वह उनकी बॉडी लैंग्वेज में महारत हासिल करने के लिए हर दिन अभिनेता से मिलीं। झारखंडी बोली और अन्य चीजें सीखीं। यह उसके लिए एकमात्र समय है। कैरियर कि भट्ट ने स्वीकार किया कि वह खुद पर "विधि" चलाती है।

साल 2022 अभिनेत्री के लिए बेहद खास रहा है। इस साल उन्होंने एक के बाद एक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में की, जिसमें गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र और डार्लिंग्स शामिल हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री करण जौहर की  फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म को 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *