कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने तंबू लगाकर सड़क जाम की

छत्तीसगढ़ के बालोद में गुरुवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भड़क गए और उन्होंने तंबू लगाकर सड़क जाम कर दी। जिस युवक की मौत हुई, उसके घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसकी तैयारी को लेकर तीनों एक ही बाइक पर निकले थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है।हादसे का पता चलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। वहीं परिजन भी पहुंच गए और सड़क पर टेंट लगा दिया गया। लोग पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। चक्काजाम के कारण सैकड़ों गाड़ियां सड़क पर फंस गई हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राठौर, एसडीएम लोहारा मनोज मरकाम, तहसीलदार दीपिका देहारी पहुंचे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म कराया। इसके बाद जाम खत्म कराकर यातायात को सुचारू किया जा सका है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *