तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

तेल कंपनियों ने देश भर में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी कर दिए है। कल बाजार बंद होने तक ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.08 प्रतिशत टूटकर 73.75 डॉलर प्रति बैरल बंद हुआ।

एक तरफ जहां अमेरिका के एक के बाद एक बैंक डूबते जा रहे है, ऐसी परिस्थिति में पूरे विश्व में एक बार फिर से ग्लोबल मंदी की आशंका हावी हो गई है। हालांकि कच्चे तेल के दामों के गिरावट का असर भारत के पेट्रोल और डीजल के दामों पर नहीं देखने को मिला। तेल कंपनियों ने आज भी दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

यहां मिल रहा सबसे सस्ता और मंहगा पेट्रोल और डीजल

आपको बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे ग्लोबल ऑयल रेट के अनुसार देश भर में तेल के दाम तय करती है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है। पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं सबसे मंहगा पेट्रोल और डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.48 रुपये और डीजल 98.24 रुपये पर बिक रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *