Accident: बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, दो लोगों की हुई मौत

जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरपदर हाई स्कूल के सामने बीती रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार मेकाज में चल रहा है।मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस ने बताया की कोलचूर निवासी नेहरू बघेल पिता बंशीराम कश्यप 28 वर्ष अपने पिता बंशीराम को लेकर अपने बाइक पर कोसमी में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर आ रहा था। उधर, बकावंड के किजोली गुड़ापारा निवासी राजेंद्र कश्यप पिता बोलो कश्यप 18 वर्ष अपने साथी रामधर कश्यप के साथ टिकरालोहगा के शासकीय चावल गोदाम से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बोरपदर हाई स्कूल के सामने दोनों की बाइक टक्कर हो गई, जिसमें नेहरू व राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं साथ बैठे लोगों को भी गंभीर चोट आई। घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां नेहरू व राजेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, घायलों का उपचार चल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *