चक्रवाती तूफान के चलते IMD का अलर्ट जारी

लखनऊ । अप्रैल माह से ही शुरू होने वाली भयंकर गर्मी इस वर्ष मई के आने के बावजूद अब तक गायब है। बादलों की आवाजाही और पछुआ हवाओं के साथ तापमान अब तक सामान्य से कम पर दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी तो होगी, लेकिन रविवार को पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में छुटपुट बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में फिर अमूलचूल परिवर्तन हो सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके अलावा पश्चिमी हवाएं भी लगातार जारी है। इसके चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री तक कम पर ही दर्ज हो रहा है। अब भी धूप के साथ बादलों की आवाजाही बनी हुई है। अगले दो दिनों तक तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली से जुड़े पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बारिश होगी और अगले सप्ताह तक पश्चिमी हवाओं का असर भी प्रदेश भर में बना रहेगा।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री की गिरावट के साथ 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान झांसी में 37.7 डिग्री और आगरा में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का न्यूनतम तापमान बिजनौर के नजीबाबाद में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा लखनऊ और आसपास के जिलों में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *