समर्थकों की अनदेखी से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू नाराज

जबलपुर ।  शहर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पुतलादहन के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को उनके ही ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम से वंचित होना पड़ गया। दरअसल यहां कार्यक्रम कर रहे ब्लाक कांग्रेस कमेटी के लोगाें ने अन्नू के आए बिना ही आदि शंकराचार्य चौक पर पुतला फूंक डाला। चंद मिनट बाद चौक पर पहुंचे महापौर अन्नू ने इसे लेकर नाराजगी भी व्यक्त की। अन्नू का कहना रहा कि कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक कार्यकर्ता को उसके ब्लाक में आयोजित पुतलादहन में भाग लेना था, इसलिए उन्होंने जवाहर लाल नेहरू ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आदिशंकराचार्य चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय लिया था।

दूसरी तरफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के लोगों का तर्क रहा कि उनको किसी ने भी महापौर के आने की जानकारी नहीं दी थी। जबकि समय कुछ वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं ने ये स्वीकार कर लिया कि अन्नू के आने की जानकारी किसी ने मौके पर दी थी, लेकिन इसके बावजूद किसी उत्साही कार्यकर्ता ने पुतले में आग लगा दी। इस बीच जगत बहादुर सिंह अन्नू को पता चला कि किसी कार्यकर्ता ने यह भी कहा था कि ‘चार बजे से इंतजार करते करते साढ़े चार भी तो हो गया रहा।’ अन्नू को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने इस कार्यकर्ता को मौके पर ही उचित तरीके से समझाइश भी दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *