कांग्रेस का फोकस उन सीटों पर जहां पिछली बार मिली हार, भूपेश बघेल मस्तूरी विधानसभा में करेंगे भेंट मुलाकात

बिलासपुर | कांग्रेस अपने मिशन 2023 में इस बार उन सीटों पर फोकस कर रही है। जहां पिछली बार विधानसभा में हार मिली थी। कांग्रेस संगठन के साथ खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी ऐसे सीटों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। जहां कांग्रेस के विधायक नहीं है। यही वजह है कि बिलासपुर जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भाजपा विधायकों वाले क्षेत्र का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मस्तूरी विधानसभा के सीपत में भेंट मुलाकात कार्यक्रम करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ ही संगठन के बड़े नेताओं का ध्यान विधानसभा चुनाव 2023 में बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी और कोटा क्षेत्र पर है। यही वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित संगठन के नेताओं ने इन इलाकों का दौरा किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बीच-बीच में इन चारों सीटों की रिपोर्ट मंगाते रहते हैं। साथ ही जिले के 2 सिटिंग विधायकों की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी कार्यकर्ताओं से पूछते रहते हैं। ताकि जो हाथ में है वह तो बना रहे। और विजयी सीटों का आंकड़ा भी बढ़े।

पिछली बार जब भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आए थे, तब ग्रामीणों ने जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र सहित कई मामलों को लेकर अधिकारियों की शिकायत की थी। शिक्षक और पटवारियों के मुख्यालयों में नहीं रहने को लेकर भी ग्रामीणों ने सीधे मुख्यमंत्री को जानकारी दी थी। उन शिकायतों से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने मैदानी अमले को पहले से अलर्ट कर दिया है। साथ ही उन्हें ग्रामीणों की शिकायत नहीं मिलने की चेतावनी भी दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *