छात्रों के मुकाबले इंदौर में भी छात्राओं ने मारी बाजी

इंदौर ।  सेंट्रल बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने शुक्रवार सुबह 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। इसमें एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। विद्यार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट भी आज दोपहर दो बजे घोषित होने की संभावना है। 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 मार्च तक दो सत्रों में संपन्न कराई गई थी। इसमें इंदौर करीब 40 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें करीब 16 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें इंदौर के 80-90 स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें सबसे ज्यादा कामर्स संकाय और मैथ्स के विद्यार्थी थे। स्कूलों से मिली जानकारी के अनुसार हर बार की तरह इस बार भी छात्रों के बजाय छात्राओं ने बाजी मारी है। किस स्कूल से कितने विद्यार्थी का रिजल्ट बेहतर रहा है, अभी इस बारे में जानकारी आनी बाकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *