Crime : महिलाओं और छोटी बच्चियों के कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के कुछ इलाकों में इन दिनों एक सिरफिरा महिलाओं के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। यह सिरफिरा महिलाओं और लड़कियों के कपड़ों को चुरा ले जाता है साथ ही लड़कियां से छेड़छाड़ भी करता है। विजय नगर और लसूड़िया क्षेत्र की पाश कालोनियों में दहशत फैलाने वाले सिरफिरे को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।लसूड़िया पुलिस ने आरोपित को सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ट्रेस कर हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान श्रीकांत पुत्र अखिलेश चतुर्वेदी (26) निवासी ग्राम खमरिया (सतना) के रुप में हुई है। वर्तमान में आरोपित मालवीय नगर में रहता है।

आरोपित के खिलाफ रहवासियों ने आरोप लगाया था कि वह रात में घर के बरामदों में सूख रहे महिलाओं के वस्त्र चुराकर ले जाता था और छोटी बच्चियों के साथ हरकत करता था। इससे रहवासी रातभर भय में रहते थे। रहवासी भी सिरफिरे को पकड़ने के लिए रातभर गश्त करते रहते थे। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ विजय नगर और खजराना थाने में घरों में घुसकर छेड़छाड़ और चोरी के कुल आठ केस पहले से दर्ज है।आरोपित पिछले तीन दिनों से रात्री में स्कीम नंबर 78 के मकानों में घुस कर दहशत फैला रहा था। इससे क्षेत्र की महिलाएं, बच्चियां और अन्य रहवासी भयभीत हो गए थे। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो वह गुमराह करते रहा। वह पुलिस को भी नई-नई कहानियां सुना रहा था। काफी देर बाद पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपित से पुलिस ओर पूछताछ कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *