महाकाल दर्शन करने आए युवक की डूबने से मौत:भोपाल से 6 दोस्तों के साथ आया था, शिप्रा नदी के गहरे पानी में डूबा

उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आए युवक की बुधवार शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने 6 दोस्तों के साथ देव दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचा था, लेकिन शिप्रा नदी के गहरे पानी में चले जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।

मां शिप्रा तैराक दल के सचिव संतोष सोलंकी ने बताया कि 16 वर्षीय समीर मीणा भोपाल के इमलिया क्षेत्र का रहने वाला था। वो अपने दोस्तों के साथ महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए उज्जैन आया था। इस दौरान वह दोस्तों के साथ शिप्रा नदी पर स्थित सिद्ध आश्रम के पास घाट पर पहुंचा। यहां सभी लोग नदी में डुबकी लगाकर स्नान करने लगे। इस बीच समीर गहरे पानी में चला गया।

उसके दोस्तों के शोर मचाने पर तैराक दल के तेजा कहार, पप्पू कहार, दीपक कहार, बड़ा हुकुम कहार, मन्नू कहार, राज कहार, हुकुम ठाकुर, रूपसिंह कहार, माधव सिंधे, दिनेश कहार, जितेंद्र कहार और होमगार्ड के जवानों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। समीर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *