सोनिया के नामाकंन के बाद डोटासरा ने भरा दम, राहुल गांधी को पीएम बनाने पूरी ताकत लगाएंगे

जयपुर । पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। सोनिया गांधी के नामांकन से कांग्रेस के स्थानीय नेता खासे उत्साहित दिखाई दिए हैं। यह पहली बार है, जब गांधी परिवार का कोई सदस्य राज्यसभा या लोकसभा के लिए राजस्थान से निर्वाचित होने जा रहा हो। 
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सोनिया का राजस्थान से राज्यसभा जाना कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने से नया जोश पैदा होगा। इतना ही नहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे, इसके लिए पूरा जोर लगाया जाएगा। सोनिया के निर्वाचन के बाद राजस्थान से कांग्रेस के 6 राज्यसभा सांसद हो जाएंगे। इसमें से नीरज डांगी के अतिरिक्त पांचों सांसद बाहरी हैं। नामांकन के बाद सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली लौट गई हैं। 
सोनिया के नामांकन से पहले विधायक दल की बैठक में कांग्रेस विधायकों ने सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका का स्वागत किया। विधायक दल की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा। यह राजस्थान के लिए गर्व की बात है। डोटासरा के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व सीएम अशोक गहलोत के भी भाषण हुए। 
विधानसभा में राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद सोनिया गांधी दोपहर करीब एक बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ राहुल और प्रियंका भी लौट गए हैं। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *