दो विश्वविद्यालयों की स्थापना को मिली मंजूरी, निवेश नीति में होगा संशोधन

लखनऊ । प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में दो निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024 में मूल्य समर्थन योजना के तहत मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद को भी मंजूरी दी गई है। साथ ही प्रदेश के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को पीपीपी बोर्ड पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। बैठक में विद्या विश्वविद्यालय मेरठ व केडी विश्वविद्यालय मेरठ की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है। वहीं, उच्च शिक्षा प्रोत्साहन नीति पर सहमति जता दी गई है। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024 में मूल्य समर्थन योजना के तहत मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद को मंजूरी दी गई है। प्रदेश के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को पीपीपी बोर्ड पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ बिल्ड ऑन एन ऑपरेट फेस पर सोलर पार्क विकसित किए जाने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, औद्योगिक निवेश नीति के संशोधन को मंजूरी मिल गई है।
इसके अलावा बैठक में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ बिल्ड ऑन एन ऑपरेट फेस पर सोलर पार्क विकसित किए जाने तथा उत्तर प्रदेश बायो प्लास्टिक उद्योग नीति 2024 बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। वहीं आगरा में नक्षत्रशाला साइंस सिटी और विज्ञान पाठ की स्थापना की मंजूरी दी गयी है। इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने उत्तर प्रदेश महाधिवक्ता और विधि अधिकारी अधिष्ठान सेवा नियमावली 2009 में पंचम संशोधन तथा आबकारी नीति 2024-25 में कतिपय संशोधन को भी मंजूरी दे दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *