PSL में बाबर आजम ने रचा इतिहास, 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने 

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग में रविवार को इतिहास रच दिया। बाबर पीएसएल के इतिहास में 3,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 29वां रन बनाते ही बाबर ने यह उपलब्धि हासिल की।बाबर पीएसएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और कोई भी अन्य खिलाड़ी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के आस-पास भी नहीं है। हालांकि, रविवार की पारी ने बाबर को टी20 क्रिकेट में कुल मिलाकर 10,000 रन के और करीब पहुंचा दिया है। बाबर के नाम पर वर्तमान में 9,926 रन हैं और 74 और रन बनाने से वह इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 13वें खिलाड़ी बन जाएंगे और शोएब मलिक के बाद ऐसा करने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी होंगे।बात करें मैच की तो बाबर की टीम पेशावर जाल्मी को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर को 207 रन का लक्ष्य दिया था। बाबर ने 42 गेंद पर 68 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ने 42 रनों की तेज पारी खेली। हालांकि, जाल्मी को 16 रन से यह मैच गंवाना पड़ा।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *