‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज से पहले ही दिल्ली में हुई टैक्स फ्री, कंगना ने CM रेखा गुप्ता से जताया आभार

हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग दिल्ली में रखी गई, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। अब दिल्ली में इस फिल्म को रिलीज से पहले ही टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिसपर कंगना ने खुशी जताई है।

‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और इससे पहले कंगना अलग-अलग जगहों पर स्पेशल स्क्रीनिंग रख रही हैं। पिछले दिनों दिल्ली में उनकी इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता भी पहुंचीं। रेखा गुप्ता ने इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे टैक्स फ्री घोषित कर दिया, जिसे लेकर कंगना रनौत ने उनका आभार जताया है।

सीएम रेखा गुप्ता का कंगना ने जताया आभार

कंगना ने ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री करने के लिए सीएम रेखा गुप्ता का आभार जताते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री जी का मैं बहुत धन्यवाज करती हूं। ये हमारे लिए बहुत बड़ीं प्रेरणा हैं।

कंगना ने कहा- जब से दीदी यहां आई हैं तो क्या उन्होंने झंडा लहराया है

उन्होंने आगे कहा, ‘हम सब देख रहे हैं कि जबसे दीदी यहां आई हैं तो क्या उन्होंने झंडा लहराया है भारतीय जनता पार्टी का। और जिस तरह से विकास की गति पर दिल्ली है और जिस तरह से दिल्ली खुशहाली का नगर अब बनता जा रहा है, उसके लिए हम सब के लिए प्रेरणा हैं दीदी। आज मुख्यमंत्री जी हम सब जो बेटियां हैं भारत की उनको प्रोत्साहित जिस तरह से उन्होंने किया है हमारी फिल्म को इन्होंने टैक्स फ्री रिलीज से पहले घोषित किया है, उसके लिए मैं अपने शब्दों में बयान नहीं कर सकती कि मैं उनकी कितनी आभारी हूं और हमेशा रहूंगी।’

‘भारत भाग्य विधाता’ देश के उन हीरोज को एक ट्रिब्यूट

बता दें कि फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ देश के उन हीरोज को एक ट्रिब्यूट है, जो हमेशा हमारे आसपास रहते हैं। यह उन नर्सों, वार्ड बॉय, क्लीनर्स, लिफ्ट ऑपरेटर्स, सिक्योरिटी स्टाफ और एडमिनिस्ट्रेटर्स को सम्मान देता है, जिन्होंने 2008 के मुंबई टेरर अटैक्स के दौरान हिम्मत दिखाई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल निभा रही हैं।

संकट के समय इंसानियत सबसे बड़ी ताकत बन सकती है

कहानी का बड़ा हिस्सा अस्पताल से जुड़ा दिखाया गया है, जहां डर और अफरा-तफरी होने के बावजूद अंदर मौजूद लोग हिम्मत और समझदारी से हालात संभालते हैं। फिल्म यह बताने की कोशिश करती है कि संकट के समय इंसानियत सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।

‘भारत भाग्य विधाता’ उन अनदेखे लोगों को समर्पित है

इस फिल्म को लेकर कंगना पहले भी कह चुकी हैं, ‘भारत भाग्य विधाता उन अनदेखे लोगों को समर्पित है, जो संकट के समय इंसानियत की ढाल बनकर सामने आते हैं। जब कोई बड़ा हादसा या आपदा आती है, तो लोग सबसे पहले पुलिस, सेना या सरकार की तरफ उम्मीद से देखते हैं। लेकिन इस फिल्म में उन लोगों की कहानी दिखाई गई है, जो बिना किसी पहचान या सम्मान की उम्मीद के दूसरों के लिए खड़े हो जाते हैं।’

जब इंसान दूसरों की जान बचाने के लिए खुद को खतरे में डाल देता है

कंगना ने आगे कहा था, ‘इस फिल्म में दिखाए गए लोग वे हैं जिनकी वर्दी पर कभी ध्यान नहीं जाता। खून से सने एप्रन पहनने वाले अस्पताल कर्मचारी, साधारण कपड़ों में काम करने वाले लोग और मरीजों की सेवा में लगे कर्मचारी ही असली बहादुर होते हैं। असली साहस किसी मेडल या इनाम का इंतजार नहीं करता। यह अपने आप सामने आ जाता है, जब इंसान दूसरों की जान बचाने के लिए खुद को खतरे में डाल देता है।’

कब रिलीज हो रही ‘भारत भाग्य विधाता’

इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका आघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार हैं। ‘भारत भाग्य विधाता’ को डॉ. जयंतीलाल गडा की पेन स्टूडियोज प्रस्तुत कर रही है। फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स, परमहंस क्रिएशंस, यूनोइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है। फिल्म को मनोज तापड़िया ने लिखा और उन्होंने ही इसका निर्देशिन भी किया है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *