हिंदू लड़कियों को फंसाने का अड्डा बने रेस्टोरेंट पर भोपाल पुलिस ने जड़ा ताला… जानिए क्या होता था यहां

 भोपाल: हिंदू लड़कियों को फंसाने के बाद उनसे दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर दूसरी लड़कियों को फंसाने का दबाव बनाने वाले दरिंदों पर कानून का शिकंजा कसने लगा है। भोपाल पुलिस ने टीआईटी कॉलेज के पास एक रेस्टोरेंट पर ताला लगा दिया। इसी रेस्टोरेंट में दुष्कर्मियों के गिरोह का अड्डा था

आशंका है कि रेस्टोरेंट का संचालक इस गिरोह को आर्थिक मदद भी उपलब्ध करा रहा था। पुलिस रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों के बयान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस रेस्टोरेंट की पहचान की गई।

इसी रेस्टोरेंट से लड़कियों को फंसाया जाता था

  • रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए निजी केबिन बने हुए थे। लड़कियों से शुरुआती परिचय के बाद फरहान और उसके गिरोह के बाकी सदस्य उन्हें इसी रेस्टोरेंट में ले जाते थे। यहां उनका रौब चलता था, जिससे ये लड़कियों पर प्रभाव बनाते थे।
  • यहीं से लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाया जाता। मामले में पुलिस अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें से फरहान और साहिल पुलिस रिमांड पर हैं। वहीं साद को जेल भेज दिया गया है।
  • सोमवार शाम न्यायालय में पेशी के दौरान वकीलों ने अली को बुरी तरह पीट दिया था। पुलिस ने उसे किसी तरह बचाकर निकाला। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *