सिवनी में गौ हत्या मामले में सीएम मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। सिवनी में गौ हत्या के मामले में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के निर्देश पर सिवनी कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। शनिवार देर रात आदेश जारी कर सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल को हटाकर रीवा नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को सिवनी कलेक्टर बनाया है।वहीं सिंघल को एमडी मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पदस्थ किया गया है। रीवा जिला पंचायत सीईओ डा सौरभ संजय सोनवाने को रीवा नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इधर सिवनी एसपी राकेश कुमार सिंह को हटाकर एआईजी पीएचक्यू पदस्थ की है। उनकी जगह इंदौर देहात एसपी सुनील कुमार मेहता को सिवनी एसपी बनाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *