भाजपा अकेले ही जीतेगी 350 सीटें, जाने माने अर्थशास्त्री ने लोकसभा चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है। कम मतदान ने राजनीतिक दलों और आयोग को चिंता में डाल दिया है लेकिन, दूसरे चरण में सभी राजनीतिक दल और उनके नेता बंपर वोटिंग की उम्मीद लगाए हुए हैं। इस बीच जाने माने अर्थशास्त्री ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा को 330 से 350 सीटें मिल सकती है। इतना ही नहीं भाजपा  तमिलनाडु जैसे राज्य में 5 सीट हासिल कर सकती है। 
अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने अपनी नई किताब हाउ वी वोट का विमोचन किया, ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि भाजपा को इस आम चुनाव में 330 से 350 सीटें मिल सकती हैं। उन्होंने दावा किया भाजपा अपने दम पर 330 से 350 सीटें जीत सकती है। यहां उन्होंने सिर्फ भाजपा की बात की एनडीए की नहीं। सुरजीत की भविष्यवाणी के मुताबिक 2024 के चुनाव में भाजपा को 5 से 7 फीसदी ज्यादा सीटें मिल सकती हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को 44 सीटें मिल सकती हैं। भल्ला ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के साथ समस्या नेतृत्व की है। यह सच है कि अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा मायने रखती है, लेकिन नेतृत्व भी दूसरे नंबर पर आता है और इन दोनों पक्षों में भाजपा की स्थिति मजबूत है। अगर विपक्ष एक ऐसे नेता का चयन कर लेता जो पीएम मोदी तुलना में आधी भी अपील करता तो हो सकता था कि इस बार का चुनाव रोचक और कड़ा हो सकता था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *