प्रेमी ने दोस्तों के साथ किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ । राजधानी के ठाकुरगंज थाना अंतर्गत प्रेमी ने अपने पांच दोस्तों के संग किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। प्रेमी ने दोस्तों की मदद से किशोरी को अगवा किया, फिर एक मोटर गैराज में ले जाकर उससे घिनौनी हरकत की। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर आरोपी उसे एक धार्मिक स्थल के बाहर छोड़कर भाग निकले। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। सोमवार देर रात ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर मंगलवार दोपहर तक प्रेमी समेत चार लोगों गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम (डीसीपी पश्चिम) डॉ. दुर्गेश कुमार के मुातबिक, ठाकुरगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला परिवार दिहाड़ी-मजदूरी करता है। पीड़ित परिवार ने ठाकुरगंज थाने में क्षेत्र के नगरिया निवासी हिमांशु सोनी, रामगंज हुसैनाबाद के साहिल, दौलतगंज निवासी अनिल कुमार, बाराबंकी जनपद के बदोसराय निवासी वाहिद और गऊघाट निवासी समीर के खिलाफ पाक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी (16) की दोस्ती आर्केस्ट्रा में गाना गाने वाले हिमांशु सोनी से थी।
बीती तीन मई की रात प्रेमी ने किशोरी को कपड़े खरीदने की बात में फंसाया। फिर दोस्त साहिल की मदद से किशोरी को एक गैराज में लेकर गया। यहां हिमांशु के साथ साहिल, अनिल, वाहिद और समीर ने बारी-बारी से किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर आरोपियों ने उसे एक धार्मिक स्थल के पास छोड़कर भाग निकले। किशोरी को बदहवाश हालत में देख राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद किशोरी राहगीरों की मदद से परिजनों को बुलाआ। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारम्भिक बयानों में किशोरी ने बताया कि हिमांशु ने उससे दोस्ती के बाद शादी करने का झांसा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर प्रेमी हिमांशु सोनी समेत दोस्त साहिल, अनिल कुमार, वाहिद और समीर की गिरफ्तारी की है। उनकी निशानदेही पर दो अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *