नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले सिटीबैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक पर लगा जुर्माना 

मुंबई। बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन बैंकों पर आरबीआई ने जुर्माना लगाया है। सिटीबैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक पर 10.34 करोड़ का अर्थदंड लगाया गया है।  आरबीआई ने कहा कि जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता निधि योजना से संबंधित मानदंडों और वित्तीय सेवाओं की आउटसोर्सिंग पर आचार संहिता और केवाईसी मानदंडों का पालन न करने के लिए सिटीबैंक एनए पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़े आम एक्सपोजर के केंद्रीय भंडार के निर्माण और अन्य से संबंधित कुछ निर्देशों के उल्लंघन के लिए 4.34 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ऋण और अग्रिम से संबंधित निर्देशों के उल्लंघन के लिए सरकारी स्वामित्व वाले इंडियन ओवरसीज बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि तीनों बैंकों पर जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है और इसका उनके ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *