कांग्रेस, हमेशा देश को धर्म एवं जाति के नाम पर बांटती रही है-स्मृति

अमेठी । केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के नेता सैम पित्रोदा की उस टिप्पणी पर हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा था कि ”पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण के लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं। स्मृति ने कहा कि वह (कांग्रेस) हमेशा देश को धर्म एवं जाति के नाम पर बांटती रही है।’ भाजपा नेता ने यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा, ”आज पता चला है कि उनका एक और घिनौना सच सामने आया है, कि इस देश में कौन किस रंग का है कौन किस भू भाग का है। यह पार्टी (कांग्रेस) उस आधार पर हमारे देशवासियों को बांटने और उनका अपमान करने का दुस्साहस करती है।”
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ने कहा कि आज कांग्रेस नेता के मुख से जो शब्द प्रस्तुत हुए हैं वह अपने आप न सिर्फ निंदनीय है बल्कि वह कहीं ना कहीं राहुल गांधी और गांधी परिवार की हमारे राष्ट्र के प्रति सोच को दर्शाता है। पित्रोदा ने सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित इस साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *