बीएसएफ के कुएं में मिला आरक्षक का शव, कपड़ों के साथ नहीं था पर्स, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इंदौर ।    इंदौर के बीएसएफ BSF कैंपस में शव मिलने से सनसनी फैल गई। कैंपस में स्थित कुएं में एक ट्रेनी आरक्षक का शव मिला है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बीएसएफ के अफसरों ने शव मिलते ही पुलिस को सूचना देकर कैंपस में बुलाया। 

झारखंड का रहने वाला है सुभाष

एरोड्रम पुलिस ने बताया कि जवान झारखंड का रहने वाला है। उसका नाम सुभाष साहो है। सोमवार सुबह जवान बहुत देर से लापता था। उसकी खोजबीन में कई लोगों को लगाया गया। कुछ देर के बाद उसका शव कैंपस के कुएं में पड़ा मिला। इसके बाद जवानों ने तुरंत बीएसएफ के अफसरों को इसकी जानकारी दी। अफसरों ने शव को बाहर निकलवाकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पिछले कुछ समय से जवान यहां पर आरक्षक के पद पर ट्रेंनिग ले रहा था। 

कपड़ों में नहीं मिला पर्स

पुलिस अफसरों को मिली जानकारी में सामने आया है कि सुभाष इंदौर के बीएसएफ ट्रेंनिग कैपस में 14 हफ्ते से ट्रेनिंग ले रहा था। पुलिस को जानकारी दी गई कि जब बीएसएफ के जवानों ने शव को बाहर निकाला तो सुभाष के कपड़ों में पर्स ओर अन्य जरूरी सामान नहीं था। अनुमान लगाया जा रहा है कि जवान ने कुएं में कूदकर सुसाइड किया है। सुभाष के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *