विवादित IAS संतोष वर्मा के निशाने पर अजाक्स का दूसरा धड़ा, कहा- मुकेश मौर्य फर्जी डॉक्यूमेंट्स से अध्यक्ष बने हैं

भोपाल। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन (अजाक्स) पर वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच संगठन के एक धड़े के अध्यक्ष आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने दूसरे धड़े के कार्यकारी अध्यक्ष विशेष गढ़पाले को पत्र लिखकर संगठन में दखलअंदाजी न करने को कहा है।वर्मा ने पत्र में कहा है कि मुकेश मौर्य अवैधानिक रूप से संगठन को लेकर हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने जो नियुक्तियों और निर्णय किए हैं वे सभी अवैधानिक हैं, उन्हें निरस्त किया जाए।

संतोष वर्मा ने सुरेंद्र मिश्रा पर भी लगाए आरोप

वही संघ पदाधिकारी को लिखे गए पत्र में सुरेंद्र मिश्रा (पूर्व सैनिक परिषद के संगठन मंत्री) द्वारा मुकेश मौर्य के साथ सांठगांठ कर अजाक्स संगठन में अवैध हस्तक्षेप, कूटरचित कार्यकारिणी निर्माण और संगठन पर अनाधिकृत नियंत्रण स्थापित करने की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने अजाक्स संगठन के साथ होने वाले पत्राचार के लिए मुकेश मौर्य गुट को मान्य किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *