यह टी20 लीग नहीं खेल पाएगा क्रिकेटर, नहीं मिली NOC

बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बल्लेबाज मोहम्मद हारिस BPL में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। फिलहाल NOC न मिलने के चलते पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद हारिस स्वदेश लौट गए हैं।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, हारिस पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में थे और BPL में चट्टोग्राम चैलेंजर्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन PCB के नियमों के तहत जुलाई 2023 से जुलाई 2024 तक हारिस पहले ही दो विदेशी टी20 लीग खेल चुके हैं। हारिस ने पिछले वर्ष जुलाई अगस्त के महीने में लंका प्रीमियर लीग और ग्लोबल टी20 कनाडा खेला था।

मोहम्मद हारिस को नहीं मिली NOC

हारिस ने कहा कि वह टूर्नामेंट की तैयारी करने के लिए बांग्लादेश पहले ही पहुंच गए थे, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें NOC नहीं मिल पाएगी।

अगले साल BPL खेलने का किया वादा

हारिस ने कहा, मेरा ख्याल रखने और मुझे यह अवसर देने के लिए चट्टोग्राम टीम मैनेजमेंट और BCB (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) का धन्यवाद। बांग्लादेश में मौजूद अपने प्रशंसकों को अपने प्रदर्शन से अच्छा अनुभव देने के इरादे से मैं समय पर यहां आ गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश मुझे NOC नहीं मिल पाई। इसलिए मैं नहीं खेल पाऊंगा। मुझे पता है कि मेरी टीम को मेरी जरूरत थी, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि अगले साल मैं BPL जरूर खेलूंगा।

चट्टोग्राम चैलेंजर्स के लिए खेले दो मैच

बता दें कि हारिस ने चट्टोग्राम चैलेंजर्स टीम के लिए इस सीजन अब तक दो मैच खेले हैं। पहले मैच में उन्हें हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में उनकी जीत का खाता खुला। हालांकि, टीम ने अभी तक हारिस का रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *