धनबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़, राहुल बोले- आदिवासियों के साथ थे और रहेंगे

धनबाद । कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का झारखंड में आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी ने धनबाद के गोविंदपुर मोड़ से यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान सडक़ों पर भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारे लगाते रहे। राहुल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी, जिसका लक्ष्य देश को जोडऩा था। हमने देश को यह संदेश दिया कि कांग्रेस नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलती है। इस बार हमने मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा शुरू की है, जिसमें हमने न्याय शब्द जोड़ दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज देश में आर्थिक अन्याय हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन की रक्षा की है और करती रहेगी। हम आपके साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। आपकी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए हम 24 घंटे काम करेंगे और आपको न्याय दिलवाकर रहेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल के साथ जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी हैं। राहुल दोपहर में जोधाडीह मोड़ होते हुए बोकारो जिले के चास में प्रवेश करेंगे। वहां से लंच के बाद बोकारो होते हुए बालीडीह, जैनामोड होते हुए रामगढ़ फिर रांची पहुंचेंगे। पांच फरवरी को रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में राहुल गांधी की सभा होगी।
 मोदी सरकार झारखंड की स्टील इंडस्ट्री भी पूंजीपतियों को दे देंगे
उन्होंने कहा कि देश के चुनिंदा पूंजीपतियों को आपकी सारी संपत्ति सौंपी जा रही है। इसके साथ ही नोटबंदी और त्रस्ञ्ज के कारण जो बेरोजगारी फैली है, यह यात्रा उसके खिलाफ है। पहले क्कस्ह्य में आपको रोजगार मिलता था, उन सभी का एक-एक कर निजीकरण किया जा रहा है अगर ऐसा ही चलता रहा तो मोदी सरकार झारखंड की स्टील इंडस्ट्री भी अपने पूंजीपति मित्रों को सौंप देगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *