दीपिका पादुकोण ने इंटरनेशल इवेंट में दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक, साड़ी पहन सेट किया ट्रेंड

बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी हर अदा से फैंस का दिल जीत लेती हैं। देश से लेकर विदेशों तक अपना नाम सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में दर्ज करवाने वाली 'छपाक' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते दिनों लंदन में हुए BAFTA इवेंट में अपने ग्लैमरस लुक से हर किसी का दिल चुराती हुई नजर आईं।

हमेशा फैशन ट्रेंड सेट करने वालीं दीपिका ने इस खास मौके पर शिमरी ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी के साथ कट स्लीव्स ब्लाउज में बेहद ही खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।

वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब किसी इंटरनेशल प्लेटफॉर्म पर दीपिका पादुकोण ने साड़ी पहनकर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई हो, इससे पहले भी ग्लोबल स्तर पर हुए इन बड़े इवेंट्स पर दीपिका पादुकोण ने साड़ी पहनकर सिर्फ सुर्खियां ही नहीं बटोरी, बल्कि एक नया ट्रेंड भी सेट किया।

दीपिका पादुकोण ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहनी थी साड़ी

जहां अधिकतर एक्ट्रेस इंटरनेशनल इवेंट्स में वेस्टर्न आउटफिट ही कैरी करती हैं, तो वहीं दीपिका पादुकोण ने कई ग्लोबल इवेंट में साड़ी पहनने का एक नया ट्रेंड बनाया। उन्होंने BAFTA से पहले साल 2022 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के उदघाटन समारोह में सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गयी साड़ी पहनी।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ काले और गोल्डन रंग की साड़ी में दीपिका ने अपने रेट्रो लुक से हर किसी को दीवाना बना दिया था।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका ने दो बार पहनी साड़ी

दीपिका पादुकोण साल 2022 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेंबर्स के तौर जुड़ी थीं। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति की छवि को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर बेहद ही खूबसूरत से पेश किया। उन्होंने सब्यासाची के अलावा जो अपना दूसरा लुक चुना, वो भी साड़ी ही था।

अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गयी ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी में दीपिका पादुकोण की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। इस लुक के साथ उन्होंने पर्ल नेकलेस कैरी किया।

साल 2010 में भी इस इंटरनेशल प्लेटफॉर्म पर पहन चुकी हैं साड़ी

दीपिका पादुकोण ने साल 2017 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने हसीन लुक से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाई थीं, लेकिन शायद आपको इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि दीपिका ने साल 2017 में नहीं, बल्कि 2010 में ही कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू कर दिया था।

जब दीपिका पादुकोण ने अपना ग्लोबल इवेंट पर डेब्यू किया था, उस दौरान भी एक्ट्रेस ने साड़ी ही चुनी। कान्स के रेड कारपेट पर वह पहली बार व्हाइट रंग की साड़ी के साथ शिमरी ब्लाउज में दिखाई दी थीं, जिसमें गोल्डन रंग का बॉर्डर था। इस इवेंट में दीपिका पादुकोण बिंदी और बन में बला की खूबसूरत लग रही थीं।

इस अवॉर्ड फंक्शन में भी दीपिका लगीं बेहद खूबसूरत

विदेशों में होने वाले इवेंट के साथ-साथ दीपिका पादुकोण ने इंडिया में होने वाले कई इवेंट्स में भी साड़ी पहनकर भारतीय संस्कृति को रिप्रेजेंट किया। उन्हें इंडियन लुक में देख फैंस अक्सर अपना दिल हार बैठते हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल के अलावा टाइम 100 इम्पेक्ट अवॉर्ड को अटेंड करने पहुंची गोल्डन रंग की शिमरी साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज और न्यूड मेकअप लुक से हर किसी का दिल जीत लिया था।

दीपिका पादुकोण के अलावा भी कई अभिनेत्रियां हैं, जो इंटरनेशल प्लेटफॉर्म पर अवॉर्ड लेने के लिए जब पहुंची तो उन्होंने वेस्टर्न लुक छोड़कर इंडियन लुक अपनाया। हाल ही में आलिया भट्ट दीपिका पादुकोण के नक्शे कदम पर चलती हुई नजर आई थीं और जॉय अवॉर्ड्स में साड़ी पहनकर इंडिया को रिप्रेजेंट किया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *