पं. धीरेंद्र शास्त्री पर अपमानजनक टिप्पणी, भोपाल में विरोध:कपीश सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। भोपाल में कपीश सेना बागेश्वर धाम सुंदरकांड शिष्य मंडल आगे आया है। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

कपीश सेना भोपाल की ओर से कलेक्टर के प्रतिनिधि को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया है। इसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के खिलाफ अमर्यादित एवं अपमानजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर तत्काल प्रतिबंध और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने कहा कि संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान मंडल प्रभारी चरण सेवक दीपक गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव, भास्कर तनपुरे, राहुल मरमट समेत संत समाज से पंचमुखी हनुमान मंदिर अयोध्या भोपाल के पीठाधीश्वर पं. केशव शास्त्री, पं. वृंदावन गर्ग, बागेश्वर धाम से जितेंद्र गुप्ता, समाजसेवी सुनील सक्सेना, योगेंद्र शर्मा, रंजीत ठाकुर, जितेंद्र दुबे, गौ सेवक तारकेश्वर नाथ तिवारी, सचिन रावत, शिवराज त्रिपालिया, आयुष खरे, अधिवक्ता संघ से कृष्ण सहाय श्रीवास्तव एवं शुभम श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *