मृतक साधराम यादव के परिजनों से अचानक मिले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

कबीरधाम जिले के कवर्धा में बीते रविवार को बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का धार्मिक कार्यक्रम हुआ। यहां वह 28 से 30 जनवरी को श्री हनुमान कथा सुना रहे हैं। कथा प्रवचन के बाद रात करीब नौ बजे अचानक मृतक साधराम यादव के घर पहुंच गए। एक हफ्ते पहले मृतक साधराम यादव (50) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।साधराम यादव कवर्धा के एक गौठान में चरवाहा का काम करता था। इसका घर कवर्धा शहर से लगे ग्राम लालपुरकला में है। यहीं अचानक रात करीब नौ बजे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही शोकाकुल परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। इस मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले ही एक आरोपी के घर में अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चलाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *