हिंदूवादी संगठन की धार्मिक यात्रा में दिखाई दी भाजपा से निष्कासित नेता नुपूर शर्मा 

नई दिल्ली । अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इससे पहले देश के कई इलाकों में हिंदूवादी संगठन अलग-अलग यात्राएं निकाल रहे हैं। ऐसी ही एक यात्रा दिल्ली में निकाली गई, जिसमें बीजेपी से निष्कासित प्रवक्ता नूपुर शर्मा सार्वजनिक रूप से दिखाई दी हैं। 
हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जबकि नूपुर दिखाई दी हों. इसके पहले नूपुर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर देखने के लिए गईं थीं।
नूपुर ने जून, 2022 में पैगंबर मोहम्मद पर एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद देशभर में काफी बवाल हुआ। यही नहीं मुस्लिम देशों के संगठन ने भी भारत के सामने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद बीजेपी ने नूपुर को प्रवक्ता के पद से हटा दिया था।    
इस विवाद के बाद नूपुर को जान से मारने की धमकी भी मिली थीं। इसके अलावा उनके खिलाफ देशभर में अलग-अलग जगहों पर एफआईआर दर्ज की गईं। इतना ही नहीं नूपुर का समर्थन करने पर राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई। इसके अलावा महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की भी हत्या कर दी गई। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *