पहले चरण का चुनाव संपन्न; बस्तर में 67.56 प्रतिशत मतदान, बीजापुर में सबसे कम वोटिंग

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ है। बस्तर लोकसभा सीट पर कुल 67.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीजापुर में सबसे कम वोटिंग हुई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान का समय तीन बजे तक रखा गया था। इसके साथ ही बाकी मतदान केन्द्रों में शाम पांच बजे तक मतदान का समय था जो शाम 7 बजे तक चला।विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में तीन बजे तक मतदान खत्म हो गया था। नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से इन विधानसभा के मतदान केन्द्रों में तीन बजे तक ही मतदान हुआ। इस दौरान जो भी मतदाता लाइन में लगे थे, उन्हें मतदान के लिए परिसर के अंदर कर गेट पर ताला बंद कर दिया गया। इन जगहों पर शाम 4 बजे तक चुनाव संपन्न हुआ। इसके अलावा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में शाम पांच बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। जबकि बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई। हालांकि जो भी वोटर्स लाइन में लगे थे, वो वोटिंग कर शाम साढ़े 6 बजे तक बाहर निकल गये।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *