छापे में मिला विदेशी कनेक्शन, 20 लॉकर, 1 करोड़ नकद

भोपाल में साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड (एसएचएमपीएल) पर इनकम टैक्स विभाग के छापों में टैक्स चोरी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जांच में विदेशी लिंक के साथ बोगस बिलिंग और सप्लाई की बात पता चली है। टीम ने साइंस हाउस के संचालकों के ठिकानों से एक करोड़ रुपए से अधिक की नकदी जब्त की है। बैंकों के 20 लॉकर सील किए गए हैं।

इनकम टैक्स विभाग के अफसर साइंस हाउस के संचालक जितेंद्र तिवारी और उनके परिजन के बैंक खातों की भी जांच कर रहे हैं। जिन खातों में बड़ी रकम जमा हुई है, उसका स्रोत खंगाला जा रहा है। नकद राशि और ज्वेलरी के वेरिफिकेशन के लिए बैंक अधिकारियों की टीम को भी बुलाया गया था।

जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर सीबीडीटी को सौंपी जाएगी। कंपाइल रिपोर्ट के आधार पर संबंधित व्यक्तियों को अलग से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत कई शहरों में 30 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे। कार्रवाई आज बुधवार को भी जारी है।

रिटायर्ड आईएएस से भी कनेक्शन इन कारोबारियों के रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों से लिंक भी सामने आए हैं, जिनके जरिए इन्हें नियम विरुद्ध सप्लाई ऑर्डर मिलते रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के भी कुछ अफसरों की भूमिका जांच के दायरे में आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग के पूर्व डीजी इन्वेस्टिगेशन ने इस छापे की प्लानिंग कर ली थी। लेकिन इसके पहले ही उनका तबादला हो गया। ऐसे में वर्तमान डीजी इन्वेस्टिगेशन बिजॉय कुमार पांडा ने इसी फाइल को सबसे पहले एक्शन में लेने का फैसला किया है।

सरकारी अस्पतालों के दवा-उपकरण सप्लायर का चाइना कनेक्शन

आयकर विभाग ने भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत कई शहरों में तीस से अधिक ठिकानों पर छापे मारे हैं। कार्रवाई भोपाल के एमपी नगर स्थित साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड (एसएचएमपीएल) और इंदौर में उसके सहयोगी संस्थानों के ठिकानों पर की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, छापे के दौरान भारी मात्रा में टैक्स चोरी के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। उनकी जांच जारी है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *