विवाहित प्रेमिका से जन्मी बच्ची अपने दोस्त को बेचकर प्रेमी हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

सूरत | शहर को गोडदरा इलाके से एक हैरान कर देनेवाली खबर सामने आई है| एक शख्स ने प्रेमिका से जन्मी बच्ची अपने दोस्त को 7 हजार रुपए में बेच दी और खुद फरार हो गया| प्रेमिका की शिकायत के आधार पर गोडादरा पुलिस ने फरार प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है| प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरत के लिंबायत की रहने वाली 28 साल की लड़की की शादी साल 2020 में यूपी में हुई थी। वह अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध के कारण झगड़े के कारण मायके में रहने लगी थी| उस दौरान फेसबुक के जरिए विवाहिता की दोस्ती दीपक त्रिपाठी से हो गई। दिसंबर 2021 में विवाहिता उत्तर प्रदेश में जब अकेली रहती थी उसके घर पहुंच गया|। दीपक ने उससे कहा कि तुझे तेरा पतिरखता नहीं है, और तू ससुराल में अकेली है| दीपक ने विवाहिता से कहा कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है|  दीपक ने विवाहिता से वादा किया कि वह सूरत जाकर उसके साथ शादी कर लेगा| विवाहिता दीपक की बातों में आ गई और उसके साथ सूरत चली आई| सूरत में दीपक ने शादी के सपने दिखाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए| जिससे विवाहिता गर्भवती हो गई और एक बेटी को जन्म दिया| दीपक को बेटी का जन्म अच्छा नहीं लगा| दोस्तों से उधार लिए गए पैसे चुकाने में असमर्थ दीपक ने अपनी बेटी को बेचने के लिए कहा। जिसके बाद दीपक ने अपनी विवाहित प्रेमिका से जन्मी 6 महीने के बेटी जुनैद नामक अपने दोस्त को रु. 7000 में बेच दिया| जुनैद ने महिला के बैंक खाते में रु. 7 हजार जमा करा दिए, जिसे दीपक ने एटीएम से निकाल लिए| गत 1 जनवरी को दीपक ने गांव में घर पर पुलिस आई है कहकर विवाहित प्रेमिका को सूरत अकेला छोड़ दिया। 3 तारीख को जब परिणीता ने अपने प्रेमी से बात की तो उसने कहा कि वह तुम कौन हो कहकर ऐसे बर्ताव करने लगा जैसे उसने उसे पहचाना ही नहीं। महिला ने अपनी बेटी के लिए जुनैद को बुलाया| जुनैद ने महिला से 7 हजार की मांग की और दीपक से कहा कि वह पहले लिए गए पैसे दे दे और बेटी वापस ले ले| लेकिन महिला के पुलिस से शिकायत करने पर जुनैद ने बेटी उसे वापस लौटा दी| महिला की शिकायत के आधार पर गोडादरा पुलिस ने आरोपी दीपक मनोज त्रिपाठी और जुनेद शेख के खिलाफ आईपीसी 376, 370 आदि धाराओं के तहत रेप का मामला दर्ज किया है और दोनों की गिरफ्तारी की कवायद तेज कर दी है|

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *