सुशासन तिहार : विधायक प्रबोध मिंज ने जनता से सीधे संवाद कर सुनी मांग व समस्याएं

अम्बिकापुर, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘सुशासन तिहार 2026’  के अंतर्गत प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से अंबिकापुर जनपद पंचायत के ग्राम खलीबा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।  इस समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 28 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जन समस्या निवारण शिविर में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभागों द्वारा लगाए स्टॉल का भी निरीक्षण कर विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी ली एवं आम जनता को अधिक से अधिक शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। विधायक प्रबोध मिंज ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और अधिकारियों को समय अवधि में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को सुचित करने के निर्देश दिए।

विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि सुशासन समाधान शिविर शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में प्रशासन एक स्थल पर पहुंच कर जनता की समस्याओं को सुन कर निराकरण कर रहे है। उन्होंने ग्रामीण जनों को कहा कि समस्याओं एवं मांगों को बताए जिससे आपकी समस्याओं को समाधान किया जाएगा।

शिविर में कुल 905 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही : 

“सुशासन तिहार-2026” अंतर्गत ग्राम पंचायत खलिबा में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 51 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में मनरेगा जॉब कार्ड, नवीन पेंशन स्वीकृति आदेश, नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मृदा स्वास्थ्य नमूना कार्ड एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संबंधी पत्रकों का वितरण किया गया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता वीर सम्मान पत्रक भी प्रदान किए गए, साथ ही अन्नप्राशन एवं गोदभराई संस्कार किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, भारत सिंह सिसौदिया,जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह सोनपाकर, उपाध्यक्ष सतीश यादव, जनपद सदस्यगण,सरपंच गण स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं डीएफओ अभिषेक जोगावत, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम बनसिंह नेताम, जनपद सीईओ राजेश सेंगर सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *