दादाजी धाम मंदिर में आज शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य शिव बारात 

भोपाल। दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को मंदिर में उपस्थित महिलाओं द्वारा माता पार्वती को हल्दी, मेहंदी एवं भगवान शिव को मेहंदी लगाई गई इसके पश्चात सभी महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी एवं मेहंदी लगाई एवं बधाई गीत व भजन गाये। महाशिवरात्रि पर्व  पर भगवान शिव एवं माता पार्वती को विशेष श्रंगार किया जाऐगा। मंदिर में आकर्षक लाइटिंग सांय 5:00 बजे भव्य शिव बारात निकाली जाऐगी जिसमें वर्धमान सिटी, पटेल नगर एवं आसपास के लोग बारात में शामिल होंगे एवं चारों प्रहर में अभिषेक होंगे। आप सभी भक्तजन शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा प्रसाद ग्रहण करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *