मैंने रोहित को बनाया कप्तान……लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई : सौरव गांगुली 

नई दिल्ली । भारत के आईसीसी ट्रॉफी जीतने का 11 साल का इंतजार पिछले माह पूरा हो गया। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया। इसके पहले 2013 में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया। तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। विराट कोहली को धोनी के बाद कप्तानी मिली थी। 2017 से 2021 तक विराट तीनों ही फॉर्मेट में भारत के कप्तान थे लेकिन टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी। कोहली ने 2021 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ दी थी। फिर उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया। 2022 की शुरुआत में विराट ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी। इसके बाद बीसीसीआई ने विराट से ज्यादा उम्र के रोहित शर्मा को कप्तानी देने का फैसला किया। रोहित को कप्तानी देने में तब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा रोल है। इस फैसले के लिए गांगुली की खूब हुई थी आलोचना।
विराट की जगह रोहित को कप्तान बनने से फैंस काफी नाराज थे। सौरव गांगुली की तब काफी आलोचना भी हुई थी। अब गांगुली ने कहा है कि टीम इंडिया चैंपियन बन चुकी है, तब किसी को याद भी नहीं है कि रोहित को कप्तान किसने बनाया था। दादा ने कहा, जब मैंने रोहित को कप्तानी सौंपी थी, तब मेरी आलोचना की गई थी। और अब जब रोहित की कप्तानी में ट्रॉफी जीती है, तब कोई मुझे गाली नहीं दे रहा है। सब भूल गए हैं कि मैंने ही उन्हें कप्तान बनाया था। रोहित शर्मा ने चार आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी की है। इसमें टीम इंडिया तीन बार फाइनल में पहुंची है। 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। एक बार टीम को सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा था। लेकिन 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत चैंपियन बनने में सफल रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *