अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में जाह्नवी कपूर ने रिहाना संग किया शानदार डांस

गुजरात के जामनगर में देर रात फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अंनत अंबानी का प्री वेडिंग फंक्शन रखा गया। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के इस प्री वेडिंग इवेंट में इंटरनेशनल पॉप स्टार Rihanna ने अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया है।

अंबानी परिवार के इस कार्यक्राम में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर रिहाना काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रिहाना के साथ मिलकर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।

रिहाना संग खूब नाचीं जाह्नवी कपूर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में जाह्नवी कपूर भी बतौर गेस्ट शामिल हुई हैं। इस दौरान उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह हॉलीवुड की दिग्गज पॉप स्टार रिहाना संग मिलकर जमकर ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं।

रिहाना और जाह्नवी का ये डांस वीडियो इतना ज्यादा शानदार है, जिस पर आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। डांस वीडियो में जाह्नवी कपूर रिहाना के साथ अपनी पहली फिल्म धड़क के फेमस डांस सॉन्ग झिंगाट पर जबरदस्त तरीके से नाचती हुईं दिख रही हैं।

रिहाना और जाह्नवी को एक साथ डांस करते देख फैंस भी काफी सरप्राइज हुए हैं। आलम ये है कि इस दोनों का ये लेटेस्ट वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

बतौर एक्ट्रेस आने वाले समय में जाह्नवी कपूर कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी। इनमें हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा की फिल्में शामिल हैं।

ओटीटी फिल्म बवाल के बाद एक्ट्रेस की अगली मूवी देवरा है, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर संग दिखेंगी। इसके बाद जाह्नवी कपूर मिस्टर एंड मिसेज और उलझ जैसी फिल्मों में भी नजर आ सकती हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *