जीतू पटवारी 27 फरवरी से 1 मार्च तक विभिन्न जिलों के दौरे पर 

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार 27 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, धार और उज्जैन जिलों का दौरा कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मप्र में आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के संबंध में इन जिलों के कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से साथ समीक्षा करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि पटवारी 27 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे मुरैना में मा. राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेंगे, तत्पश्चात वे दोपहर 12 बजे मुरैना में शाम 5 बजे ग्वालियर में मा. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के संबंध में वहां के स्थानीय वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। आपका रात्रि विश्राम ग्वालियर में रहेगा।
पटवारी 28 फरवरी को सुबह 10 बजे मोहना में, दोपहर 12 बजे शिवपुरी, दोपहर 2 बजे कोलारस, अपरान्ह 4 बजे गुना में मा. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के संबंध में वहां के स्थानीय वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक लेंगे।
पटवारी 29 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे बदनावर में दोपहर 1.30 बजे बड़नगर में और अपरान्ह 4 बजे उज्जैन में मा. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के संबंध में वहां के स्थानीय वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। आपका रात्रि विश्राम इंदौर में रहेगा। श्री पटवारी 1 मार्च 2024 को मुरैना प्रवास पर रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *