करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की हो गई कोर्ट मैरेज! अभिषेक ने खोली पोल, Aly Goni के वीडियो से मचा तहलका

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश फिलहाल ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 3 में अपनी शानदार जोड़ी से सबका दिल जीत रहे हैं। दोनों एक बार फिर गुपचुप शादी की अफवाहों के बीच सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस कपल ने अभी तक इन अटकलों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन अली गोनी के यूट्यूब चैनल के एक व्लॉग ने इस ओर इशारा किया है। वीडियो में अभिषेक कुमार को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि दोनों ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली है।

व्लॉग के क्लिप सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। अली गोनी के व्लॉग का एक वीडियो, जिसमें कई सेलेब्रिटी ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं, इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वीडियो में अभिषेक को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘भाई उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है।’

शादी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार

इस क्लिप ने ऑनलाइन काफी लोगों का ध्यान खींचा है और फैंस जानना चाह रहे हैं कि क्या ये सच है। जहां कुछ लोग दोनों के आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने उनकी शादी की संभावना का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *