करिश्मा की खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस 

बालीवुड में मशहूर कपूर खानदान के क्रिसमस लंच के दौरान एक्ट्रेस करिश्मा कपूर खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस पहनकर पहुंची। कार्यक्रम में करिश्मा अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा के साथ पहुंची थीं। करिश्मा कपूर ने क्रिसमस लंच के लिए एक फ्लोरल एंकल लैंथ ड्रेस को चुना। मल्टीकलर फ्लोरल ड्रेस में करिश्मा कपूर हमेशा की तरह ही बेहद खूबसूरत लग रही थीं। करिश्मा ने एक्सेसरीज के लिए कानों में छोटे से ईयररिंग्स पहने हुए थे। आंखों पर काले रंग का बड़े गॉग्लस लगाए थे। इसके साथ ही करिश्मा कपूर ने पैरों में ब्लैक कलर की हील्स पहनी हुई थी। करिश्मा कपूर ने हाथों में काले रंग का एक बैग कैरी किया हुआ था। करिश्मा ने बालों को पीछे की तरफ पिनअप करके खुला छोड़ा हुआ था। करिश्मा कपूर का यह लुक फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि कोई भी क्रिसमस सेलिब्रेशन पारंपरिक कपूर परिवार के लंच की तस्वीरों के बिना पूरा नहीं होता है और इस वर्ष कोई अपवाद नहीं था। कपूर परिवार हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस लंच के लिए एक साथ आया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *