खरगे-सोनिया ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुण्‍यत‍िथ‍ि पर ‘शांति वन’ पहुंचकर दी श्रद्धांजल‍ि

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 60वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अजय माकन ने दिल्ली में उनके स्मारक 'शांति वन' पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'शांति वन' पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अपनी दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से भारत को सामाजिक, वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले 'हिंद के जवाहर' को नमन।कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री को उनकी पुण्‍यतिथि‍ पर याद किया और लिखा- आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन- स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापन, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया। उनके मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *