दुष्कर्म और ब्लैक मेल के आरोपितों को कोर्ट में वकीलों ने घेरा, पेश होने से पहले की पिटाई

भोपाल। भोपाल में हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के संगठित गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने पीट दिया।

गुस्साए वकीलों ने आरोपियों पर हमला बोला, जिसे रोकने के दौरान पुलिस से भी उनकी धक्कामुक्की हुई। इस हंगामे में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

भोपाल में लव जिहाद के तहत हिंदू युवतियों को निशाना बनाने वाले संगठित गिरोह के तीन आरोपी साद, अली और फरहान को सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने आरोपियों को घेरकर उनकी पिटाई शुरू कर दी।

आंसू गैस का इस्तेमाल कर हटाया

वकीलों का कहना था कि आरोपियों ने युवतियों के साथ घिनौनी हरकत की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन वकीलों से उनकी धक्कामुक्की हो गई। हालात बेकाबू होने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और आंसू गैस का इस्तेमाल कर भीड़ को खदेड़ा गया।

पुलिस ने दर्ज कीं पांच FIR

  • भोपाल पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग थानों में पांच FIR दर्ज की हैं। अब तक 12 आरोपियों की पहचान हुई है, जिनमें से छह को गिरफ्तार किया जा चुका है।
  • गिरोह ने कॉलेज छात्राओं सहित कई युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। कोर्ट ने आरोपी साद को जेल भेज दिया, जबकि अली और फरहान को रिमांड पर लिया गया है।

पुलिसकर्मी घायल

हंगामे के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। मामले की जांच जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *