भोपाल में लोधी समाज का ‘महाकुंभ’, CM मोहन यादव, उमा भारती और प्रहलाद पटेल एक मंच पर; राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत

भोपाल। राजधानी का जंबूरी मैदान आज एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है। शौर्य यात्रा के तहत यह कार्यक्रम बुंदेला क्रांति के महानायक शहीद राजा हिरदेशाह लोधी के बलिदान दिवस पर आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को लोधी समाज के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

मंच पर दिखेगा बड़ा राजनीतिक संगम

इस कार्यक्रम की सबसे खास बात भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का एक साथ मंच साझा करना है। लंबे समय बाद इन दोनों प्रभावशाली नेताओं की मौजूदगी को प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि

आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस सामाजिक आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह सीधे तौर पर सत्ता से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है।

बड़ी संख्या में जुटेंगे लोग

आयोजकों के मुताबिक, यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों की आवाज भी है। प्रदेश भर से लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे कार्यक्रम का प्रभाव और भी व्यापक हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *