विधवा का अश्लील वीडियो बना किया रेप थाने में महिला ने शिकायत की

मेरठ । मेरठ में एक सिरफिरा विधवा की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। महिला के विरोध पर वह बेटियों पर भी बुरी नजर रखने लगा। इससे परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पति की मौत के बाद वह अपनी 2 बेटियों के साथ यहां रह रही है। फूलबाग कालोनी के युवक पर आरोप है कि एक दिन उसने महिला की अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो की मदद से उसने महिला को ब्लैकमेल कर रेप किया। महिला गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करा दिया। कुछ समय से वह महिला की दो बेटियों पर बुरी नजर रख रहा था। जिसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। इसकी जांच हाल ही में पूरी हुई जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *