भोपाल में बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की अवैध शराब जब्त:ट्रक के अंदर शराब को प्लास्टिक दाना बताकर भेजा जा रहा था, 1200 पेटी मिली

भोपाल पुलिस ने नए साल से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार तड़के अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा। ट्रक से कुल 1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए बताई जा रही है। शराब को भोपाल से इंदौर और वहां से आगे गुजरात भेजने की तैयारी थी।

थाने के सामने लगाया स्टॉपर, भागने का प्रयास

जानकारी के अनुसार, खजूरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बड़ा ट्रक अवैध रूप से शराब लेकर इंदौर की दिशा में जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने थाने के सामने नाकाबंदी की। गुरुवार तड़के 3:00 से 4:00 बजे के बीच ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन स्टॉपर लगाकर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में ड्राइवर कोई वैध दस्तावेज दिखाने में असफल रहा। ड्राइवर का कहना है कि उसे भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में माल भरवाया गया था और इंदौर में एक व्यक्ति माल रिसीव करने वाला था। कंटेनर में शराब को प्लास्टिक दाना दिखाकर भेजा जा रहा था। पुलिस ने प्रथमदृष्टया कागज भी फर्जी पाए हैं।

शराब के ये ब्रांड मिले

  • सिग्नेचर
  • ओल्ड मोंक
  • बैग पाइपर
  • रॉयल स्टेज
  • रॉयल चैलेंज
  • आगे की जांच आबकारी विभाग करेगा सब इंस्पेक्टर संतराम खन्ना के अनुसार, यह अब तक की साल 2025 की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पूरी जब्ती कर ट्रक और ड्राइवर को थाने लाया गया है। शराब जब्ती की सूचना आबकारी विभाग को दे दी गई है, जो अब आगे की विधिक कार्रवाई करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *