तीन हादसो में कई जख्मी : कार, सवारी ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत कई घायल

भोपाल। शहर के अलग-अलग थाना इलाको में हुए सड़क हादसो में कई महिलाओ सहित कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना इलाके में स्थित अब्बास नगर में ऑटो और कार की आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे के समय सवारी ऑटो में चार महिलाएं बैठी थी, जो अब्बास नगर रोड पर काम से जा रही थी। घटना में महिलाओ सहित ऑटो चालक गंभीर रुप से घायल हुई है। दो महिलाएं बैरागढ़ और दो गांधीनगर निवासी बताई गई है। मौके पर मौजूद लोगो ने घायल महिलाओ सहित ऑटो चालक को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया। टक्कर में जहॉ ऑटो बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वही कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ऑटो और कार को जप्त कर जॉच शुरु कर दी है। इधर टीटी नगर पुलिस ने बताया कि कोहेफिजा में रहने वाले 54 वर्षीय मजहर अली पिता अजहर अली निजी काम करते है। बीती दोपहर करीब 12 बजे वे अपनी कार से न्यू मार्केट गये थे। उन्होंने अपनी कार टाप एंड टाउन के पास प्रीमियम कार पार्किंग पर खड़ी की और सामान खरीदने मार्केट चले गए। उनके जाने के बाद एक आटो चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक से ऑटो चलाते हुए आया और उनकी में पीछ़े से भिड़ गया। घटना में कार जहॉ कार का पिछला हिस्सा और ऑटो बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हादसे में आटो चालक मामूली रुप से घायल भी हुआ है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आटो चालक पर मामला दर्ज किया है। इधर कोहेफिजा पुलिस के अनुसार टीलाजमालपुरा में रहने वाला रिजवान पिता रऊफ खान (30) रविवार-सोमवार रात करीब 12 बजे अपने दोस्त शाहवर के साथ एक्टिवा से परवलिया से खाना खाकर टीलाजमालपुरा वापस लौट रहा था। लालघाटी जैसै ही वह लालघाटी के पास स्थित तृप्ती अस्पातल के सामने पहुंचे तभी पीछे से आ तेर रफ्तार कार ने उनके वाहन को साईड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से दोनो दोस्त चलते वाहन सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनो को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहॉ उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज  कर उसकी तलाश कर रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *