भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का प्रवास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश संगठन महामंत्री, केन्द्रीय मंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश शासन के मंत्री एवं वरिष्ठ नेता 12 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

भोपाल । लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेष के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट, छिंदवाडा, मंडला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा सीधी एवं खजुराहो, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह छिंदवाडा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद दमोह, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला सीधी और मऊगंज, जगदीश देवडा मंदसौर, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाडा, पूर्व मंत्री व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ.नरोत्तम मिश्रा सागर जिले के बीना के प्रवास पर रहेंगे।
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल को बालाघाट, छिंदवाडा, मंडला के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 11.40 बजे बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा के उकबा में जनसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. यादव दोपहर 2.15 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.40 बजे सिवनी जिले के लखनादौन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा 12 अप्रैल को सीधी एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। शर्मा प्रातः 10.30 बजे सीधी के बहरी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। शर्मा दोपहर 1.30 बजे खजुराहो पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
– लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह 12 अप्रैल को छिंदवाडा जिले के स्थानीय कार्यक्रमों शामिल होंगे।
– प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद दमोह जिले के प्रवास पर रहेंगे।  
– केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 अप्रैल को प्रातः 11.15 बजे अशोकनगर जिले के पिपराई, दोपहर 2.45 बजे मुंगावली में पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।
– प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला सीधी और मऊगंज जिले के प्रवास पर रहेंगे।  
– जगदीश देवडा मंदसौर जिले के प्रवास पर रहेंगे।  
– प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाडा जिले के प्रवास पर रहेंगे।  
– पूर्व मंत्री व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ.नरोत्तम मिश्रा सागर जिले के बीना प्रवास पर रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *