विधायक लता उसेंडी ने ग्राम संबलपुर में रंगमंच निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

कोण्डागांव। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम संबलपुर में परदेशीन माता मंदिर परिसर के पास 05 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रंगमंच भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन अवसर पर विधायक उसेंडी ने कहा कि रंगमंच निर्माण होने से गांव में धार्मिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा गांवों के समग्र विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामदई नाग, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, प्रेमसिंह नाग, टुरेश्वर पटेल, गायता पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *