‘मोदी जी अपराध‍ियों को रिहा कर दो’, Hina Khan की शिल्पा शिंदे के बदम‍िजाज-बेतुके बोल पर दो टूक

एक प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठे यौन उत्पीड़न केस के खुलासे पर अब शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच युद्ध छिड़ गया है। दोनों नाम लिए बिना एक-दूसरे के खिलाफ खूब बयानबाजी कर रही हैं और तंज कस रही हैं। अब हिना ने एक अजीब पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और कानून मंत्री से अनुरोध किया कि उन सभी मुजरिमों को छोड़ दिया जाए, जिन्होंने अपराध करने के बाद अपना जुर्म कबूल किया। इसके जरिए हिना ने शिल्पा शिंदे पर तंज कसा है।

दरअसल, शिल्पा शिंदे ने हाल ही खुलासा किया कि उन्होंने अपने शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाए थे और केस कर दिया था। उन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं थी। इस पर विवाद हुआ, तो शिल्पा ने यह कहते हुए सफाई दी कि उस वक्त उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा था और इसलिए ‘साम, दाम, दंड, भेद’ की रणनीति अपनाना मजबूरी थी। वह झूठ के सहारे नहीं जी सकतीं और इसलिए अब सच बोल रही हैं।

हिना खान की बीमारी का बनाया मजाक

यही नहीं, जब हिना खान ने शिल्पा शिंदे की हरकत को ‘शर्मनाक’ बताया, तो एक्ट्रेस ने उनकी बीमारी का ही मजाक बना दिया और कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, वो उनसे और अपनी बीमारी से पब्लिसिटी लें। वरना उनके पास ऐसे सबूत हैं कि दिखा देंगी, तो उस इंसान से नफरत हो जाएगी, जो अब इस दुनिया में नहीं है। इसी पर हिना ने पलटवार किया है।

हिना खान का शिल्पा शिंदे के बेतुके बयान पर पलटवार

हिना खान ने तीन इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की हैं, जिनमें से एक में उन्होंने इस बात की ओर भी ध्यान दिलाया कि इस तरह के झूठे आरोपों से असली पीड़ितों को कितना नुकसान पहुंचता है। हिना के मुताबिक, ऐसे झूठे आरोप और केस उन महिलाओं के लिए बहुत ही निराशाजनक हैं, जिनके पास कोई प्लेटफॉर्म या सपोर्ट सिस्टम नहीं है। साथ ही उन महिलाओं पर भी गुस्सा निकाला, जो झूठा केस करने के लिए शिल्पा शिंदे की तारीफ कर रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *