जन समस्या निवारण शिविर में नंदिनी और बबीता को मौके पर मिला श्रम कार्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम ताराशिव निवासी श्रीमती नंदिनी वर्मा एवं श्रीमती बबीता वर्मा को मौके पर ही श्रम कार्ड प्रदान किया गया।

श्रीमती नंदिनी एवं श्रीमती बबीता ने कहा कि वे बहुत खुश हैं। आज शिविर में आते ही उनका कार्ड बन गया, श्रम कार्ड के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति की सहायता से वे अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर उनके भविष्य को संवार सकती हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया। पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज – आयु 14 वर्ष से अधिक। मासिक आय शहरी क्षेत्र में 15,000 रुपये एवं ग्रामीण क्षेत्र में 10,000 रुपये से अधिक न हो। आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र (अंकसूची/मतदाता परिचय पत्र/जन्म प्रमाण-पत्र), स्व-घोषणा पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो। पंजीयन हेतु आवेदक की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य है, लाइव फोटो मौके पर लिया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *